आरोग्य व शिक्षणकृषीवार्ताताज्या घडामोडीदेश विदेशप्रशासकीयमहाराष्ट्रराजकीयविशेषसंपादकीयसामाजिक
Trending

केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर देश मे हो रहा है,विकसित कृषी संकल्प अभियान ! 1.5 करोड किसानों को मिलेगा लाभ …

खबर – 27  मे  2025,भारत.


  ‌‌    केद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर प्रारंभ हो रहे राष्ट्रव्यापी ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान की तैयारियां पूरी हो गई है। 29 मई को प्री (ओडिशा) की पावन-पवित्र धरा से इस अभियान की शुरूआत की जाएगी, जहां कैंद्रीय मंत्र श्री शिवराज सिंह भी शामिल होंगे। 15 दिनों तक चलने वाले इस वृहद अभियान के दौरान श्री शिवराज सिंह लगभग 20 राज्यों में प्रवास करेंगे और किसानों एव वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन करने के साथ ही उनसे सीधा संवाद करेंगे।



       केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह 29 मे को ओडिसा के बाद 12 जुन तक के अभियान के दौरान जम्मू, राजस्थान, गुजरात, उतरप्रदेश, बिहार,महाराष्ट्र,हरियाणा,पंजाब,उत्तराखंड,आसम,मेघालय,कर्नाटक,तमिलनाइ,तेलंगाना,आंध्रप्रदेश,मध्यप्रदेश,दिल्ली और छत्तीसगढ़ व वैज्ञानिक टीमों के साथ संवाद में सहभागेता करेंगे।


        अभियान के उददेश्यों में; क्षेत्र विशेष के लिए खरीफ मौसम में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों से संबंधित आधुनिक तकनीकों के बारे में किसानों को जागरूक करना, किसानों के लिए उपयोगी सरकारी योजनाओं-नीतियों के बारे में जागरूक करना, किसानों को मुदा स्वास्थ्य कार्ड में सुझाई गई विभिन्न फसलों के चयन तथा संतुलित खादों के प्रयोग के लिए जागरूक एवं शिक्षित करना व किसानों से फीडबैक प्राप्त करना ताकि उनके दवारा किए गए नवाचार के बारे में वैज्ञानिक जानकारी प्राप्त कर अनसंधान की दिशा का निर्धारण किया जा सकें, शामिल है।



     खरीफ सीजन में किसानों को सीधा लाभ पहंचाने के उददेश्य से देशव्यापी ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ भारतीय कृषि आनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और कैंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय दवारा राज्य सरकारों के सहयोग से 29 मई से 12 जून तक 700 से अधिक जिलों में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान वैज्ञानिकों की टीम गांवों में जाकर किसानों से संवाद करेगी। अभियान में देशभर के सभी 731 कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके), आईसीएआर के सभी 113 संस्थानों, राज्यस्तरीय विभागों एवं कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन के अधिकारियों- कर्मचारियों के साथ ही प्रगतिशील किसान व कृषि से जुड़े अन्य लोग शामिल होंगे।



       अभियान का लक्ष्य विभिन्न राज्यों में लगभग डेढ करोड़ किसानों तक प्रत्यक्ष रूप से पहंचना व सीधे संवाद करना है, साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “लैब टू लैंड” के विजन को धरातलपर उतारना है। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह का कहना है- यह अभियान, विकसित कृषि के साथ- साथ प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


विकसित कृषि संकल्प अभियान की तैयारियां पूरी,गांवों में जाकर किसानों से संवाद करेंगे वैज्ञानिक | केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह की पहल पर देशभर में चलेगा विकसित कृषि संकल्प अभियान |


केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह की उपस्थिति में पुरी, ओडिशा से 29 मई से शुरू होगा अभियान |


15 दिनों के अभियान के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह करीब 20 राज्यों में करेंगे प्रवास |


प्रधानमंत्री श्री नेंद्र मोदी का “लैब टू लैंड” का विजन व विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार |


700 से अधिक जिलों, 65 हजार गांवों और लगभग 1.5 करोड़ किसानों तक पहचेगी 2170 टीमें­ |

चैतन्य नंदकुमार काशिद

लोकसेवा टाइम्स you tube आणि web portal हे "प्रबोधन,जनजागृती, क्रांती आणि विकास हाचं लोकसेवेचा ध्यास !" या चॅनेलच्या ब्रीदवाक्याला आदर्श मानून काम करते. यामध्ये आपण नैतिकता,नीतिमत्ता,सत्य,तत्व,सदाचार, मानव धर्म या मानवी मूल्यांचे जतन,संवर्धन आणि संरक्षण करून मा.भारतीय संविधान सर्वोच्च मानून संविधानिक मार्गाने सामाजिक,राजकीय,शैक्षणिक,धार्मिक,औद्योगिक,कला,क्रीडा,कृषी,साहित्य,मनोरंजन आणि बऱ्याच काही विषयांवर प्रकाश टाकण्याचा प्रयत्न करतो. बातम्या,मुलाखती,अचूक विश्लेषण समजून घेण्यासाठी चॅनेलला Subscribe करा. आपल्यालाही,आमच्यासोबत या विषयांवर काम करायचे असेल,बातम्या लावायच्या असतील तर आपणही आपल्या लोकसेवा टाइम्स या चॅनेलचा एक घटक होऊ शकता,या चैनल वर प्रतिनिधी म्हणून काम करण्याची इच्छा असेल तर तशी संधी देण्याचा अवश्य प्रयत्न करण्यात येईल. https://youtube.com/@Loksevatimes?si=CcTmEGkDXdbMYjCB आपल्याला ही विचारधारा योग्य वाटल्यास लोकसेवा टाइम्स या चॅनलला Subscribe करा,Like करा आणि Share करा. लोकसेवा टाइम्स संपादक - चैतन्य नंदकुमार काशिद मो.नं. - ९८८१८०८५३३

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
या पोर्टल वरील कोणताही मजकुर,फोटो कॉपी करू नये.